{"_id":"4e6b0eb2e8de6d5f8e124b63c5f4b32b","slug":"affalation-cancel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों की मान्यता होगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों की मान्यता होगी रद्द
शाहजहांपुर
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई चेतावनी के बाद भी डेटा कैप्चर फार्म जमा नहीं करने वाले वित्तविहीन माध्यमिक कॉलेजों की मान्यता प्रत्याहरण संबंधी कार्रवाई डीआईओएस ने शुरू कर दी है। जलालाबाद के एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति गुरुवार को ही कर दी गई। बाकी बचे 45 विद्यालयों की भी जल्द ही मान्यता खत्म कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ ने विभाग के माध्यम से सभी माध्यमिक कॉलेजों से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए डेटा कैप्चर फार्म भरवाने के निर्देश दिए थे। जिले के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त कालेजों के अलावा कुछ वित्तविहीन कालेजों ने डेटा कैप्चर फार्म जमा किए थे, जबकि बाकी सौ से अधिक वित्तविहीन कालेजोें ने फार्म जमा नहीं किए। डीआईओएस राकेश कुमार ने पांच जनवरी तक का समय देते हुए इन कालेजों के प्रधानाचार्यों से फार्म जमा करने के निर्देश दिए थे, जिसके सापेक्ष तमाम कालेजों ने फार्म जमा भी कर दिए, लेकिन अभी भी 45 कालेज ऐसे हैं, जिनके फार्म जमा नहीं हुए हैं।
डीआईओएस ने गुरुवार को रामपाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुमकापुर, जलालाबाद कॉलेज की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई शुरू कर दी। विभागीय आदेशों की अवहेलना, समय से सूचनाएं उपलब्ध न कराने वाले कॉलेजों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
रमसा के सहायक लेखाधिकारी केके मिश्रा ने बताया कि लखनऊ के परियोजना कार्यालय में हुई बैठक में सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद/परियोजना निदेशक ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि जो कॉलेज समय से सूचनाएं उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, उनकी मान्यता तत्काल खत्म कर दी जाएगी। सचिव ने डेटा कैप्चर फार्म की अंतिम तिथि 12 जनवरी है, इसके बाद कॉलेजों की मान्यता खत्म कर दी जाएगी।