फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Advocates protest continued for the second day in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: दूसरे दिन भी जारी रहा अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन, तहसील नहीं पहुंचे एसडीएम सदर

Wed, 09 Sep 2026 05:00 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 09 Sep 2026 05:00 PM IST
सार

तहसील सदर में एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच विवाद दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना एसडीएम कार्यालय के बाहर जारी रहा। वहीं, एसडीएम तहसील नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन
Advocates protest continued for the second day in Shahjahanpur
सदर तहसील में धरने पर बैठे अधिवक्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर की तहसील सदर में एसडीएम अतुल कुमार सिंह और अधिवक्ताओं के बीच हुए विवाद का मामला दूसरे दिन भी शांत नहीं हुआ। बुधवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। एसडीएम अतुल कुमार सिंह दूसरे दिन तहसील नहीं पहुंचे। अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए माफी मांगने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।

विज्ञापन


मंगलवार को कार्यों के निस्तारण और अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर एसडीएम के कक्ष में हुई कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इसके बाद तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे। एसडीएम के तहसील से जाने के दौरान उनके सरकारी वाहन का रास्ता भी अधिवक्ताओं ने रोक दिया था। पुलिस सुरक्षा में एसडीएम को कोतवाली ले जाया गया था।

विज्ञापन

अधिवक्ता बोले- माफी मांगें एसडीएम 
बुधवार को भी अधिवक्ता एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई और उनके माफी मांगने की मांग पर अड़े रहे। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। इससे तहसील में न्यायिक और राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी ने कहा कि अधिवक्ताओं से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

अधिवक्ताओं ने तहसील में भ्रष्टाचार और काम लंबित रखे जाने के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि इन समस्याओं को लेकर ही वे एसडीएम से वार्ता करने गए थे। वहीं, एसडीएम ने मंगलवार को अधिवक्ताओं पर अनर्गल दबाव बनाने और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। उन्होंने नियमानुसार कार्य करने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed