{"_id":"64fc6753334c353f240d9dc4","slug":"advocates-halted-work-and-raised-slogans-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-4403-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अधिवक्ताओं ने ठप रखा कामकाज, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अधिवक्ताओं ने ठप रखा कामकाज, नारेबाजी की
विज्ञापन
जलालाबाद में तहसीलदार को ज्ञापन देते अधिवक्ता। संवाद
जलालाबाद। हापुड़ की घटना को लेकर बार संघ के बैनर तले तहसील के अधिवक्ताओं ने शनिवार को भी कामकाज ठप रखा और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं के विरोध के कारण लोक अदालत में सुनवाई भी नहीं हो सकी।
इसके अलावा मदनापुर क्षेत्र के 105 गांवों को जलालाबाद तहसील में शामिल किए जाने तथा मुंसिफ मजिस्ट्रेट की अदालत से तहसील क्षेत्र के सभी थाने संबद्ध किए जाने की मांग को लेकर तहसीलदार पैगाम हैदर को ज्ञापन दिया गया।
इन दो मांगों को लेकर तहसील के अधिवक्ता पिछले काफी समय से हर शनिवार को धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन में बार संघ अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, महासचिव संदीप मिश्रा, उपाध्यक्ष करुणा शंकर वाजपेयी के अलावा प्रशांत सक्सेना, मुन्ना सिंह, योगेश पाठक, अरशद खां, मुकेश सक्सेना, मोरपाल वर्मा आदि अधिवक्ता शामिल रहे। संवाद