Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Advocate dead body found hanging from railway bridge in Shahjahanpur

UP News: शाहजहांपुर में रेलवे पुल से लटका मिला अधिवक्ता का शव, भाई ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 27 Feb 2025 08:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 08:24 PM IST
सार

शाहजहांपुर के सदर बाजार के मोहल्ला मदराखेल निवासी अधिवक्ता बुधवार से लापता थे। बृहस्पतिवार को उनका शव बंथरा और शाहजहांपुर स्टेशन के बीच में गर्रा नदी के पुल की रेलिंग से लटका मिला। 

विज्ञापन
Advocate dead body found hanging from railway bridge in Shahjahanpur
दिनेश प्रताप सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में घर से लापता अधिवक्ता का शव गर्रा नदी के रेलवे पुल पर संदिग्ध हालात में लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत फंदे से लटकने से होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मदराखेल निवासी दिनेश प्रताप सिंह (45 वर्ष) पेशे से अधिवक्ता थे। उनके भाई उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे दिनेश के मोबाइल पर किसी का कॉल आया था। इसके बाद वह घर से निकल गए, जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश करना शुरू किया। उनका मोबाइल नंबर भी बंद जा रहा था। परिजनों ने थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुल की रेलिंग में बंधी रस्सी से लटका था शव
बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि बंथरा और शाहजहांपुर स्टेशन के बीच में गर्रा नदी के पुल की रेलिंग में बंधी रस्सी से शव लटका है। स्टेशन मास्टर के पास भी मेमो पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव देखकर दिनेश प्रताप सिंह के परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे उमेश ने शव की शिनाख्त दिनेश के रूप में की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेश ने दिनेश के पैर जमीन पर लगे हुए देखकर हत्या की आशंका जताई है। दिनेश की पत्नी सविता का रो-रोकर बुरा हाल है। दिनेश के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि दिनेश का मानसिक उपचार कानपुर से चल रहा था। परिजनों ने अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed