फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Advanced laboratory will soon be built in Polytechnic College

Shahjahanpur News: पॉलीटेक्नीक कॉलेज में जल्द बनेगी एडवांस प्रयोगशाला

Thu, 02 Oct 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Advanced laboratory will soon be built in Polytechnic College
बरेली। राजकीय पॉलीटेक्नीक कॉलेज, सीबीगंज में टाटा एक्सिलैंस सेंटर की एडवांस प्रयोगशाला जल्द बनकर तैयार होने जा रही है। जिसके माध्यम से पॉलीटेक्नीक के छात्र-छात्राएं असल इंडस्ट्री में कार्य करने का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्नीक कॉलेज सीबीगंज के प्राचार्य नरेंद्र कुमार ने बताया टाटा एक्सिलैंस सेंटर में टेक्निकल छात्रों के लिए ड्रोन, रोबोटिक्स, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी व सीएलसी कंप्यूटर मशीनें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं एक साइबर सिक्योरिटी कंप्यूटर लैब का निर्माण किया जाएगा। ये प्रस्ताव पिछले एक वर्ष से प्रस्तावित था। जिसका बजट अगले माह 7 करोड़ तक जारी हो जाएगा। इसके बाद एक्सिलैंस सेंटर का निर्माण दो माह के भीतर ही शुरू हो जाएगा। अगले सत्र के विद्यार्थी को इस एक्सिलैंस सेंटर का फायदा उठा सकेंगे। जिले में राजकीय पॉलीटेक्नीक कॉलेज बहेड़ी, राजकीय पॉलीटेक्नीक कॉलेज सीबीगंंज, राजकीय पॉलीटेक्नीक कॉलेज महिला व राजकीय पॉलीटेक्नीक कॉलेज फरीदपुर जो पीपीपी मॉडल से संचालित हो रहा है, इन पॉलीटेक्नीक कॉलेज के छात्र-छात्राएं यहां कार्य करने का अनुभव प्राप्त करेंगे। प्राचार्य ने बताया पॉलीटेक्नीक में वर्तमान में जिले में 4 ट्रेडें चल रही हैं। जिसमें मैकेनिकल प्रोडक्शन, मैकेनिकल ऑटो, सिविल इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल ट्रेडें संचालित हैं। इससे सर्वाधिक फायदा सीबीगंज के पॉलीटेक्नीक के छात्रों को मिलने वाला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed