{"_id":"6244c59a4d5c904f497b0c8d","slug":"adrm-got-angry-on-not-getting-satisfactory-answer-shahjahanpur-news-bly47985159","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीआरएम को नहीं मिला संतोषजनक जवाब, जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीआरएम को नहीं मिला संतोषजनक जवाब, जताई नाराजगी
विज्ञापन
रोजा जंक्शन का किया निरीक्षण करते अपर मंडल रेल प्रबंधक आरके सिंह
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। एडीआरएम ने बुधवार को रोजा जंक्शन से सीतापुर ब्रांच लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर नाराजगी जताई और संबंधित को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान एडीआरएम ने मॉकड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों की सक्रियता भी परखी।
अपर मंडल रेल प्रबंधक आरके सिंह दोपहर 12 बजे अपनी विशेष ट्रेन से रोजा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे। यहां पर स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एडीआरएम सीधे सीतापुर ब्रांच लाइन स्थित प्वाइंट संख्या 226ए का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारी से सवाल किया, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और फिर से पढ़ने का आदेश दिया।
इसके बाद उन्होंने प्वाइंट संख्या 226 का जायजा लिया। इसमें भी कमी मिलने पर तुरंत बदलाव के निर्देश दिए। एडीआरएम ने लोको लॉबी, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, पॉवर केबिन आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीआरएम ने ट्रेन हादसे की फर्जी सूचना देकर खतरे के सायरन बजवाए और कर्मचारी की सक्रियता को परखा। मॉक ड्रिल करने के बाद गेट नंबर 318 का निरीक्षण किया। इसके बाद वह अपनी विशेष ट्रेन से मुरादाबाद वापस चले गए।