{"_id":"61d3492e9017161d574dbdf0","slug":"adolescent-girls-in-the-age-group-of-15-to-18-years-were-vaccinated-shahjahanpur-news-bly471393596","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से 18 साल तक के किशोर-किशोरियों को लगाया गया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से 18 साल तक के किशोर-किशोरियों को लगाया गया टीका
विज्ञापन
खुटार में किशोर को कोरोना वैक्सीन लगाती एएनएम
- फोटो : POWAYAN
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण सोमवार को शुरू हो गया। इस्लामिया इंटर कॉलेज में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूल में पढ़ने वाले 15 से 18 साल के 80 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई। सीडीओ की बेटी अक्षदा सिंह ने भी वैक्सीन लगवाई और सभी को टीकाकरण कराने का संदेश दिया।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बच्चों ने अपने माता-पिता की सहमति के बाद वैक्सिीनेशन लेना शुरू कर दिया है। बताया कि प्रथम डोज लगवाने के मामले में शाहजहांपुर प्रदेश का नंबर वन जिला है, जबकि सेकेंड डोज में दूसरे नंबर पर है। अब हमारा पूरा फोकस 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण कराना है। इसके लिए सभी कालेजों में टीकाकरण शिविर लगवाया जाएगा। इस बीच इस्लामियां कॉलेज की कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई से संबंधित जानकारी भी ली। स्कूल के मुख्य गेट को देखकर सराहा। प्रधानाचार्य ले. मोहम्मद अय्यूब ने बताया कि स्कूल के गेट का डिजाइन कॉलेज के ही एक छात्र ने तैयार किया है।
सीएमओ डॉ. एसपी गौतम व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के दो लाख, 10 हजार, 866 किशोर-किशोरियों को कोरोना टीकाकरण से प्रतिरक्षित करने के लिए जिले में पहले से चल रहे 274 टीकाकरण सत्रों के माध्यम से प्रतिरक्षित किया जाएगा। साथ ही 10 जनवरी से हेल्थ केयर और फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को प्रीकॉशन (बूस्टर) डोज लगाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान डीआईओएस डॉ. शौकीन यादव, एमएसओ डब्ल्यूएचओ डॉ. कुमार गुंजन, डीएमसी यूनीसेफ हुदा जेहरा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी कृष्ण मोहन कनौजिया, वीसीसीएम यूएनडीपी शशिबिंद शुक्ला, सुखवीर सिंह, माता प्रसाद, सुधीर सक्सेना आदि मौजूद रहे।
कुल टीकाकरण 24600
15 से 18 वर्ष तक के लोगों को टीकाकरण- 7400
वैक्सीन लगवाने से घबराकर स्कूल से भागे विद्यार्थी
इस्लामियां इंटर कॉलेज में वैक्सीनेशन के दौरान कुछ छात्र-छात्राएं स्कूल गेट से बाहर भाग गए। इससे उन्हें वैक्सीन न लगा दी जाए। वहीं प्रधानाचार्य मोहम्मद अय्यूब ने बताया कि छात्रों के अभिभावकों की सहमति से ही उनको वैक्सीन लगाई गई है। कोई भी छात्र वैक्सीन लगाने के डर से नहीं भागा है, उस समय लंच का समय हो गया था।
कोरोना से बचाव के लिए स्कूल में शिविर लगाकर वैक्सीन लगाई गई। मैंने अपने पिताजी से बात करने के बाद वैक्सीन लगवा ली है। इसके बाद आधे घंटे तक स्कूल में ही बैठे रहे। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है। - रहमान, छात्र
स्कूल में लगे कैंप में मैंने वैक्सीन लगवा ली है, अब कहीं भी बिना किसी डर के आ जा सकेंगे। हमारे घर में सभी लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। किसी को भी कोई समस्या नहीं हुई थी। सभी को वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए। - मोहम्मद आजम
टीका लगवाने से पहले थोड़ा डर लग रहा था, लेकिन टीका लगते ही डर निकल गया। टीका लगने के बाद किसी तरह का दर्द नहीं हुआ। सभी को कोरोना का टीका जरूर लगवाना चाहिए। -तपस्या, ख्वाजा फिरोज
टीकाकरण कराने का सरकार का फैसला अच्छा है। इससे सभी कोरोना संक्रमण से बचे रहेंगे और परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षित कर सकते हैं। टीका लगवाकर काफी राहत मिली है। - रितुराज मिश्रा, नई बस्ती
फोटो- 03 पीडब्लूएनपी 07 से 09
पुवायां में 500 तो खुटार में केवल 10 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
पुवायां। 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों को सोमवार को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया गया। खुटार सीएचसी पर पहले दिन टीका लगवाने वाले किशोरों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन डॉक्टर का मानना है कि आगे यह संख्या बढ़ेगी।
पुवायां सीएचसी पर सोमवार शाम तक 500 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। बंडा के सीएचसी प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया सोमवार दोपहर दो बजे तक करीब डेढ़ सौ किशोर, किशोरियों ने वैक्सीन लगवाई है। किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई। शाम तक यहां वैक्सीन लगवाने वालों का आंकड़ा 650 तक पहुंच गया।
खुटार सीएचसी पर पहले दिन 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन लगाने के लिए अलग काउंटर बनाया गया। यहां एएनएम पिंकी राणा और मंदीप सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। दोपहर 12.30 बजे तक तीन लोगों के वैक्सीन लगाई गई। रजिस्ट्रेशन भी काउंटर पर ही किया गया। शाम तक यहां केवल दस लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 1070 वैक्सीन लगाई गई।