{"_id":"5f36e1598ebc3e3ca74d2c72","slug":"adm-administration-took-stock-of-security-at-railway-station-shahjahanpur-news-bly416314132","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम प्रशासन ने लिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम प्रशासन ने लिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था जायजा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस पर अलर्ट जारी होने के बाद शुक्रवार को आरपीएफ व जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्धों और उनके सामान की तलाशी ली गई। एडीएम प्रशासन रामसवेक द्विवेदी ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सतर्क रहने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के जवानों ने स्टेशन व ट्रेनों पर चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों से पूछताछ की और उनके सामान की तालाशी भी ली गई। कोरोना संक्रमण के चलते इस बात का पूरा ध्यान रखा गया कि संक्रमितों के संपर्क में आने से बचा जाए। वर्तमान समय में रेलवे स्टेशन पर सिर्फ चार ट्रेनों का स्टॉपेज ही है।
मगर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। देर शाम एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी व एएसपी सिटी संजय कुमार रेलवे स्टेशन पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और सरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीएम प्रशासन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के साथ ही कोविड-19 को लेकर भी सतर्कता बरतने की जरूरत है।