फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Additional Magistrate Htwaa illegal possession of JCB

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने जेसीबी से हटवाए अवैध कब्जे

Fri, 13 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 13 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत रोडवेज स्टेशन के आसपास बृहस्पतिवार को भी जेसीबी ने अतिक्रमण पर कहर ढाया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जय प्रकाश ने टाउनहाल के पुराने ओवरब्रिज मोड़ से लेकर रोडवेज स्टेशन तक सड़क के किनारे सारे अवैध कब्जे अपनी निगरानी में ध्वस्त करा दिए। टीएसआई आलोक मिश्रा और नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों का स्टाफ लेकर पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने ओवरब्रिज के तिराहे पर स्थित डोमिनो पिज्जा शोरूम से अवैध कब्जे हटवाने की शुरुआत कराई। उन्होंने फुटपाथ के किनारे कई स्थानों पर पाटी जा चुकी नाली खुलवाई। इसके साथ ही कर्मचारियों ने जेसीबी से फुटपाथ पर रखे खोखे और अन्य सामान हटाना शुरू कर दिया। इससे वहां के दुकानदारों में अफरा-तफरी हो गई। उन्होंने अपना सामान टूट-फूट से बचाने के लिए स्वयं समेटना शुरू कर दिया। इस पर टीम आगे बढ़ गई। अतिक्रमण हटाने की यह प्रक्रिया रोडवेज बस स्टेशन के टूट चुके पुराने पूर्वी गेट तक अपनाई गई। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के अनुसार अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रखते हुए उन लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो दोबारा अतिक्रमण में लिप्त पाए जाएंगे। टीम में जय प्रकाश, कुलभूषण वर्मा, विजय शुक्ला आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed