{"_id":"67d1e3a4cc1b7db1fb0f871e","slug":"additional-inverters-and-generators-will-be-arranged-warning-to-female-workers-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-139456-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अतिरिक्त इन्वर्टर और जनरेटर की होगी व्यवस्था, महिला कर्मी को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अतिरिक्त इन्वर्टर और जनरेटर की होगी व्यवस्था, महिला कर्मी को चेतावनी
Thu, 13 Mar 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
- फोटो : credit
शाहजहांपुर। पुराने जिला अस्पताल में प्रमाणपत्र बनवाने आने वाले दिव्यांगों को दिक्कतों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। परीक्षण बोर्ड को पूरा कराने के साथ ही अतिरिक्त इन्वर्टर लगाए जाएंगे। जनरेटर की व्यवस्था भी की जाएगी। महिला कर्मचारी को चेतावनी जारी की जाएगी।
प्रत्येक सोमवार को सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने वालों की भीड़ उमड़ती है। पूर्व में सीएमओ कार्यालय के पास ही चिकित्सीय परीक्षण बोर्ड बैठता था। नए सीएमओ ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सभागार में व्यवस्था कराई। स्थान बदलने के बावजूद सोमवार को व्यवस्था काफी खराब थी। बिजली नहीं आने से इन्वर्टर डाउन हो गया। ऐसे में अंधेरे में दिव्यांगों के प्रपत्र जांचे गए।
महिला कर्मचारी के व्यवहार को लेकर दिव्यांगों ने शिकायत की थी। 11 मार्च के अंक में दिव्यांगों के अंधेरे में जांचे गए प्रपत्र, स्थान बदलने पर भी समस्या जस की तस शीर्षक से खबर को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर का संज्ञान लेते हुए नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ ने व्यवस्था को दुरुस्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उस दिन इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गया था। ऐसे में अतिरिक्त इन्वर्टर और जनरेटर की व्यवस्था करा रहे हैं। परीक्षण बोर्ड के सभी डॉक्टरों को समय से आने के लिए सख्त हिदायत दी गई है। साथ ही महिला कर्मचारी को चेतावनी जारी की जा रही है।