{"_id":"691a0d94b8fa5670f8059c48","slug":"additional-commissioners-inspection-reveals-irregularities-in-paddy-procurement-investigation-to-be-conducted-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-157888-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अपर आयुक्त के निरीक्षण में मिली धान खरीद में गड़बड़ी, होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अपर आयुक्त के निरीक्षण में मिली धान खरीद में गड़बड़ी, होगी जांच
विज्ञापन
पुवायां मंडी में लगेे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करती अपर आयुक्त। संवाद
पुवायां। बरेली की अपर आयुक्त प्रशासन प्रीति जायसवाल ने रविवार को दूसरे दिन भी मंडी परिसर में लगे धान क्रय केंद्रों के अभिलेख चेक किए। खामियां पाए जाने पर उन्होंने नायब तहसीलदार को जांच के आदेश दिए।
अपर आयुक्त ने जांच में पाया कि 11 नवंबर को जिन किसानों को तौल के लिए टोकन दिए गए थे, उनका धान 16 नवंबर तक भी नहीं तौला गया था। अपर आयुक्त ने कहा कि 14 नवंबर तक के टोकनों की तौल जल्द पूरी हो जानी चाहिए। दो क्रय केंद्रों पर खरीद शून्य मिली। अपर आयुक्त ने नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी को 15 दिन की धान खरीद की जांच करने के निर्देश दिए।
एसडीएम चित्रा निर्वाल को धान के पूरे स्टॉक की जांच करने के निर्देश भी दिए। कई किसानों ने केंद्रों पर बिचौलियों के रहने और धान खरीद में मनमानी की शिकायत की। जांच में मंडी में लगे कई सीसी कैमरे भी बंद मिले। अपर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि संबंधित सुपरवाइजर को जेल भिजवा देंगे।
विज्ञापन
मंडी सचिव को भी अपर आयुक्त ने फटकार लगाते हुए सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम से कहा कि केंद्रों पर लेखपाल और मंडी में नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई जाए।
अपर आयुक्त ने बताया कि एक क्रय केंद्र पर अनधिकृत रूप से मौजूद युवक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। जांच में पाया गया है कि क्रय केंद्र राइस मिल से अटैच न होने से खरीद प्रभावित हुई है।