{"_id":"69a1de092e869108650f9fba","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-throw-bricks-and-stones-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-166770-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ईंट-पत्थर फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ईंट-पत्थर फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बड़े लाट साहब के जुलूस के रूट का निरीक्षण करते मंडलायुक्त व आईजी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी व आईजी अजय कुमार साहनी ने बैठक के बाद छोटे-बड़े लाट साहब के जुलूस के रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। अधिकारियों ने कहा कि जुलूसों में ईंट, पत्थर फेंकने वाले खुराफातियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें जिलाबदर भी किया जाएगा।
शुक्रवार की शाम पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त व आईजी ने कहा कि होली पर सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए संपन्न कराया जाएगा। बहुत सारी तैयारियां डीएम-एसपी ने कर लीं हैं। छोटे-बड़े लाट साहब के जुलूस को जोन व सेक्टर में बांट दिया गया है। फोर्स की मांग को पूरा किया गया है।
जनपद में पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स उपलब्ध हो गई है। उन्होंने कहा कि जुलूस में तोड़फोड़ करने वाले एवं अशांति फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जुलूस मार्गों का ड्रोन से निरीक्षण कर साफ सुथरा कराया जाएगा। उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। इस दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि पांच वर्षों में 13 मुकदमे उपद्रवियों पर पंजीकृत किए गए हैं। डीएम ने कहा कि बैठक में लोगों की ओर से उठाई गईं समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
--
500 लोगों को जारी किए गए रेड कार्ड
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जिले से 18 जुलूस निकलते हैं। पुलिस ने करीब 3500 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। इसके अलावा करीब 500 लोगों को रेडकार्ड जारी किए गए हैं। रेडकार्ड धारक को अपने घर से निकलने की मनाही है। घर से निकलने पर कार्रवाई की जाएगी। कई अपराधियों को चिह्नित किया गया है जिन्हें होली से पहले जिलाबदर कर दिया जाएगा। साथ ही काफी लोग ऐसे चिह्नित किए गए, जिनके वारंट पुलिस के पास होंगे। खुराफात करने पर तत्काल गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मोहल्ले में लगातार शांति समिति की बैठक की जा रही है।