फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Action will be taken against the candidate for violating the code of conduct

Shahjahanpur News: आचार संहिता के उल्लंघन में प्रत्याशी पर की जाएगी कार्रवाई

Wed, 29 Nov 2023 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the candidate for violating the code of conduct
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि 22 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए छह दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। सात और आठ दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 18 दिसंबर को दोपहर दो बजे तक नाम वापसी होगी।
विज्ञापन

कचहरी के राजीव सभागार में प्रेसवार्ता में चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि चुनावों की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सभी मतदाताओं को अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। चुनाव प्रचार के लिए कोई पंफलेट, पोस्टर या अन्य किसी इलेक्ट्रानिक मीडिया का इस्तेमाल पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इस संबंध में उच्च न्यायालय का आदेश है कि आचार संहिता के उल्लंघन में प्रत्याशी के विरुद्ध कार्रवाई के साथ उसकी प्रत्याशिता को भी समाप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी के मुताबिक, मतगणना प्रारंभ होने के बाद यथासंभव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। मतगणना पूरी न होने पर शेष मतगणना 23 दिसंबर को होगी। वार्ता के दौरान सहायक चुनाव अधिकारी तलअतनूर सिद्दीकी, रमेश कुमार, सतेंद्र सिंह यादव, नीरज पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed