{"_id":"6420a34a46290ef343009364","slug":"action-taken-on-rahul-gandhi-is-an-attempt-to-end-democracy-shahjahanpur-news-c-4-1-108277-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राहुल गांधी पर की गई कार्रवाई \nलोकतंत्र खत्म करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राहुल गांधी पर की गई कार्रवाई लोकतंत्र खत्म करने का प्रयास
Mon, 27 Mar 2023 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते राष्ट्रीय बहुजन सामाजिक परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर कठेरिया
शाहजहांपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल की सजा मिलने के बाद उनकी संसद सदस्यता रद्द किए जाने की कार्रवाई पर भारतीय राजस्व सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं राष्ट्रीय बहुजन सामाजिक परिसंघ के अध्यक्ष कमल किशोर कठेरिया ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राहुल से जुड़े पूरे घटनाक्रम और उससे पहले सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं पर की गई कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि अब देश का लोकतंत्र वेंटिलेटर पर अंतिम सांसें ले रहा है। उसे बचाने के लिए विपक्ष को सभी मतभेद भुलाकर एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गत तीन-चार वर्ष से लोकतंत्र पर खतरे की बात सुनते आए।
इस मुद्दे पर तमाम कार्यक्रम हुए, लेकिन मौजूदा राजनीतिक हालात में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा अपने असली रूप में आ चुका है। बाबासाहेब आंबेडकर कहते थे कि संविधान कितना भी अच्छा हो, लेकिन यदि उसे क्रियान्वित करने वाले अच्छे नहीं है तो वह किसी काम का नहीं है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की अहम भूमिका होती है, लेकिन वर्तमान समय में विपक्ष को कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन हालातों में जागरूक नागरिकों को भी विपक्ष के साथ खड़ा होना पड़ेगा।