{"_id":"603a95198ebc3ee8f42990fb","slug":"action-shahjahanpur-news-bly438838447","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी मिलने पर सफाई नायक को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी मिलने पर सफाई नायक को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला बाडूजई प्रथम में पक्का तालाब और आसपास की गलियों में सफाई पेयजल व प्रकाश व्यवस्था का नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी देख नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई और सफाई नायक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा शनिवार को मोहल्ला बाडूजई में पक्का तालाब और आसपास की गलियों का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां सफाई कर्मचारी डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र कर रहा था। इसके अलावा सफाई कर्मचारी अरुण कुमार, रवि, राजेश, मुकेश, बृज मोहन, रंगीला आदि कार्य करते मिले। मगर नियमित कर्मचारियों की उपस्थिति पूरी नहीं थी। पक्का तालाब के पास गलियों में सफाई नहीं की गई थी। नालियों में पॉलिथीन और कूड़ा पड़ा था। इससे जल निकासी में अवरोध उत्पन्न हो रहा था। पक्का तालाब पर ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा एकत्र था। इसको देख नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई और क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सफाई नायक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
वहां के कासिफ ने नगर आयुक्त को बताया कि गलियों में लगी लाइटें नहीं जल रही है। नगर निगम कार्यालय में शिकायत करने पर भी लाइटों को ठीक नहीं किया गया। इसको नगर आयुक्त ने गंभीरता से लेकर तत्काल रुप से कार्यों को कराने के लिए संबधित को निर्देशित किया। इस मौके पर उप नगर आयुक्त आशुतोश कुमार दुबे, क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरवंश कुमार दीक्षित, क्षेत्रीय सफाई नायक राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कूड़ा बीनने वाले परिवारों को मिलेगा पहचान पत्र
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने पक्का तालाब पर कूड़ा बीनने वाले परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें पहचान पत्र देने और इनके कार्य के लिए टीनशेड डलवाने के निर्देश सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को दिए।
पक्का तालाब का होगा पुनरुद्घार
लोगों ने पक्का तालाब से अतिक्रमण हटाकर उसका सौंदर्यीकरण कराने की मांग नगर आयुक्त से की। इस पर नगर आयुक्त ने एसडीएम सदर से समन्वय स्थापित कर तालाब की भूमि को चिह्नित कराने का निर्देश दिया। इस तालाब को लोगों ने पाटकर पक्के निर्माण करा लिए हैं।