{"_id":"693dc1a0295a8934c40839e0","slug":"achieving-a-prominent-position-in-society-27-women-honored-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-160266-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समाज में पाया मुकाम... 27 महिलाएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समाज में पाया मुकाम... 27 महिलाएं सम्मानित
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से आयोजित प्रथमा-2025 सम्मान समारोह में स्वागत गीत प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संव
शाहजहांपुर। विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देकर दूसरों के लिए उदाहरण बनीं 27 महिलाओं को अमर उजाला प्रथमा-2025 सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान अपनी काबिलियत के बल पर समाज में मुकाम हासिल करने वालीं महिलाओं ने सामाजिक कार्यों की गति बढ़ाने का संकल्प लिया।
सत्यम इंपीरिया मैरिज लॉन में आयोजित सम्मान समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने दीप जलाकर किया। कंपोजिट विद्यालय अटसलिया की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद शिक्षा, सेवा, चिकित्सा, कृषि, खेलकूद आदि क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालीं 27 महिलाओं को उनके योगदान के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विधायक सलोना कुशवाहा, बीएसए दिव्या गुप्ता ने शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा, आशीष वर्मा, संदीप गुप्ता, कंचन गुप्ता, सचिन बाथम, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप दुआ, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, इरफान ह्यूमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
हर क्षेत्र में सफल हो रहीं महिलाएं : ममता यादव
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं सफलता के नए सोपान चढ़ रहीं हैं। घर-परिवार संभालने के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी योगदान दे रहीं हैं।
--
सिर्फ चूल्हा-चौका तक सीमित नहीं भारतीय नारी : सलोना कुशवाहा
विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ऐसे कई उदाहरण हैं जब नारी शक्ति ने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। वह जमाना गया जब महिलाएं सिर्फ चूल्हे-चौके तक सीमित थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाईं हैं जिनसे वे आत्मनिर्भर हो रहीं हैं।
--
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत : स्वाति सिंह
भाेर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने कहा कि अब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। इसके लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम है। अपनी बेटियों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दें ताकि वे अपने भविष्य की इबारत खुद लिख सकें।
--
इन महिलाओं का किया गया सम्मान
डायट प्राचार्य सोनिया गुप्ता, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर निकहत परवीन, शिक्षिका माला सिंह, पल्लवी गुप्ता, पल्लवी वर्मा, तरन्नुम बी, रुफिया खान, रंजना यादव, रत्ना शर्मा, शिक्षामित्र तेजपाल कौर, संस्थापक रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग डॉ.नमिता सिंह, समाजसेवी मीरा सेठ, उपनिरीक्षक आसमा बेगम, पूर्व चेयरमैन अल्हागंज नगर पंचायत चंद्रेश गुप्ता, समाजसेवी अल्पना श्रीवास्तव, चिकित्सक आशा चंद्रा, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. ऊषा चंद्रा, समाजसेवी अनुज्ञा मिश्रा, बीएलओ ऊषा शुक्ला, नंदनी कश्यप, क्रिकेटर वसुंधरा, प्रगतिशील किसान अंजली मिश्रा, जलालाबाद ब्लॉक प्रमुख लता सिंह, ऑल सेंट्स स्कूल की प्रधानाचार्य साक्षी रस्तोगी, किड जोन इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य मंतशा सिद्दीकी।
--
इनका रहा सहयोग
भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह, खंडेलवाल डिस्ट्रीब्यूटर्स की डॉ अभिनिका खंडेलवाल, न्यूरोलॉजिस्ट मोहम्मद इमरान खान, निर्मल माइंड केयर के डॉ. अभिनव रस्तोगी, मनपसंद नमकीन, अटलांटिका इंडस्ट्रीज, मालब्रोस प्राइवेट लिमिटेड निगोही, लता सिंह, गोल्डी बस सर्विस के वीरेंद्रपाल सिंह गोल्डी, सचिन ट्रेडर्स के सचिन बाथम, मोहन होम्यो क्लीनिक एंड रिसर्च सेंटर, कन्हैया हौजरी, मैक्स लैब के रउफ खान, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल पुवायां के आकाश यादव, आरके ज्वैलर्स के संदीप गुप्ता।