फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused Shakeel sent to jail for shooting his wife in shahjahanpur

Shahjahanpur News: पत्नी को गोली मारने का आरोपी शकील भेजा गया जेल, नगर पंचायत अध्यक्ष का है बेटा

Thu, 24 Apr 2025 05:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Apr 2025 05:42 PM IST
सार

आरोपी शकील कांट की नगर पंचायत अध्यक्ष मुनारा बेगम का बेटा है। उसने बुधवार को तमंचे से अपनी पत्नी निगार को गोली मार दी थी। पुलिस ने उसी दिन उसे गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया।    

विज्ञापन
Accused Shakeel sent to jail for shooting his wife in shahjahanpur
आरोपी शकील, घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में पत्नी निगार खान उर्फ रीना की हरकतों से परेशान होकर तमंचे से गोली मारकर घायल करने के आरोपी शकील खां को पुलिस ने जेल भेज दिया है। निगार की मां ने शकील व उसके बड़े भाई पूर्व चेयरमैन रईस मियां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शकील नगर पंचायत अध्यक्ष मुनारा बेगम का पुत्र है। 

विज्ञापन


कांट के मोहल्ला शेखान निवासी नगर पंचायत अध्यक्ष के दूसरे नंबर के पुत्र शकील का मंगलवार की रात पत्नी निगार से विवाद हो गया था। आरोपी के अनुसार, रात 11 बजे मामूड़ी स्थित आवास से उसने किसी युवक को घर से निकलते देख लिया था। रात में पत्नी निगार से विवाद होने के बाद वह कांट लौट आया था। सुबह पत्नी ऑटो से कांट पहुंच गई। निगार ने साथ में रहने या न रहने का फैसला करने का दबाव बनाया। 
विज्ञापन


निगार को दो गोलियां लगीं 
विवाद बढ़ने पर शकील ने महुआ स्टैंड के पास स्थित नर्सरी के पास तमंचे से पत्नी के ऊपर गोली चला दी थी। एक गोली हाथ और दूसरी पेट के नीचे लगी। घटना के बाद पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। बुधवार को पुलिस ने शकील को शीतला माता मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में ऑर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed