फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of Life-Threatening Attack on Sub-Inspector and Constable Sent to Jail

Shahjahanpur News: दरोगा और कांस्टेबल पर जानलेवा हमले के आरोपी को भेजा जेल

Mon, 13 Apr 2026 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Accused of Life-Threatening Attack on Sub-Inspector and Constable Sent to Jail
शाहजहांपुर। दरोगा व कांस्टेबल पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं, हमलावर और उसके परिवार के कुछ अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

मदनापुर थाने में तैनात मेरठ जिले के ब्रह्मपुरी के रहने वाले उप-निरीक्षण मोहित कुमार अधाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह 11 अप्रैल को बरुआ चौकी पहुंचे। इसके बाद पुलिस टीम के साथ पंखाखेड़ा गांव के रहने वाले राजिश खां के मकान पर गए।
विज्ञापन

राजिश मौके पर मिल गया। गिरफ्तारी का प्रयास किया तो उसने अभद्रता करते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया। कहने लगा कि घर आने की हिम्मत कैसे हुई। अब जान से मरना होगा। यह कहकर उसने नुकीले हथियार से सीने पर वार करने का प्रयास किया। पीछे हटा तो हथियार दाहिनी जांघ के आरपार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी पत्नी व इकबाल की पत्नी ने भी पुलिस टीम पर हमला करते हुए मारपीट की। हमराही कांस्टेबल बालेश्वर को भी चोटें आईं। इस बीच उन लोगों की वर्दी भी फट गई। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed