{"_id":"6947012eeba52d3e6e0f992a","slug":"accused-of-failing-to-return-pledged-jewelry-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-160880-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गिरवी रखे गए जेवरात नहीं लौटाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गिरवी रखे गए जेवरात नहीं लौटाने का आरोप
विज्ञापन
जलालाबाद। ब्याज सहित पूरी धनराशि लौटा देने के बावजूद एक सराफ ग्रामीण को गिरवी डाले गए जेवरात लौटाने में आनाकानी कर रहा है। इस मामले में थाना स्तर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी सराफ से जेवरात वापस दिलाकर उसके खिलाफ कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है।
अल्हागंज क्षेत्र के गांव कुंवरपुर बांक निवासी शिवकुमार ने एसपी को भेजे पत्र में कहा है कि इलाज के लिए उन्होंने दिसंबर 2020 में सोने का एक हार, बेसर, अंगूठी, झाले, बिछुआ आदि जेवर एक सराफ के यहां 45 हजार रुपये में गिरवी रखे थे। बाद में मई 2023 में दस हजार और जून 2023 में 45 हजार समेत कुल 60 हजार रुपये वापस कर दिए।
सराफ ने दो-चार दिन बाद जेवरात वापस कर देने की बात कही, लेकिन उसके बाद से वह कई बार उसके पास जा चुके हैं, लेकिन वह लगातार जेवर लौटाने में टालमटोल कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई शिकायती पत्र नहीं मिला। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद