फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of attacking with a banka for refusing to use tantra mantra, report filed against the couple

Shahjahanpur News: तंत्र-मंत्र से मना करने पर बांका से प्रहार करने का आरोप, दंपती पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Nov 2024 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 09 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking with a banka for refusing to use tantra mantra, report filed against the couple
पुवायां। तंत्र-मंत्र के लिए मना करने पर बांका से प्रहार करने और डंडे से पीटने के आरोप में दंपती पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव नाहिल निवासी धीरेंद्र शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी सियाराम और उनकी पत्नी प्रमिला आए दिन तंत्र-मंत्र, टोटका करते रहते हैं। 29 अक्तूबर को दंपती उनकी जगह में खड़ी बेरी के पेड़ में सिंदूर आदि लगा रहे थे। मना करने पर प्रमोद अपने हाथ में बांका और प्रमिला डंडा लेकर घर में घुस आए और गालीगलौज करने लगे। मना करने पर प्रमोद ने बांका से प्रहार कर दिया। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। प्रमिला ने डंडा से प्रहार कर घायल कर दिया। परिजनों के आने पर दंपती जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

वहीं, प्रमिला देवी कुछ दिन पहले ही शैलेंद्र शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, धीरेंद्र शुक्ला, सतीश चंद्र शुक्ला पर जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर पिटाई करने और बचाने आए पति-पुत्र को पीटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा चुकी हैं। प्रमिला का कहना है कि राजीनामा नहीं करने पर उनके और पति के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मारपीट के वीडियो उनके पास हैं। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed