फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused Mother-in-Law Arrested in Case of Married Woman's Suicide by Hanging

Shahjahanpur News: विवाहिता के फंदे पर लटक कर आत्महत्या के मामले में आरोपी सास गिरफ्तार

Sun, 17 May 2026 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Accused Mother-in-Law Arrested in Case of Married Woman's Suicide by Hanging
भावलखेड़ा। कनेंग गांव स्थित मायके में शनिवार को विवाहिता राधा के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लेने के मामले में आरसी मिशन पुलिस ने आरोपी सास खुदागंज क्षेत्र के गांव सकतिया निवासी सत्यवती को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कनेंग निवासी पूनम सिंह की पुत्री राधा का विवाह छह जुलाई 2014 को खुदागंज क्षेत्र के गांव सकतिया निवासी वीरेश के साथ हुआ था। पूनम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। चार वर्ष पूर्व पति और सास राधा को मायके छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन

इस बीच, वीरेश ने दूसरी शादी कर ली। यह बात हाल ही में उसने राधा को फोन करके बताई। तबसे पुत्री बहुत तनाव में रहने लगी थी। इसी कारण उसने घर के टिनशेड में दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अपराध निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मामले में वांछित विवाहिता की सास सत्यवती गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किए जाने पर वहां से जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed