फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused arrested for trying to kidnap student

Shahjahanpur News: छात्रा के अपहरण की कोशिश करने के आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Aug 2025 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for trying to kidnap student
भावलखेड़ा। मोहल्ला अहमदपुर रेती में स्कूल से घर लौट रही छात्रा को रास्ते में रोककर अपहरण का प्रयास करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना आरसी मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनकी पुत्री क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा है। 11 जुलाई को वह ई-रिक्शा पर बैठकर घर वापस आ रही थी। तभी रास्ते में ऋतिक जोशी, राजू जोशी, दुर्गेश जोशी समेत तीन-चार अज्ञात लोगों ने रास्ते में उसे रोक लिया और जबरन ई-रिक्शा से उतार कर अपहरण का प्रयास करने लगे। शोर शराबा सुनकर तमाम लोग एकत्रित हो गए। तब आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए थे। पुलिस ने 31 जुलाई को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बुधवार को तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed