शाहजहांपुर। पुराना जिला अस्पताल में सोमवार को उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनिल दीक्षित ने कहा, पेंशनभोगियों की पेंशन पुनरीक्षण वृद्धि यानी पेंशन बढ़ाने में बेसिक शिक्षा विभाग (बीएसए) आनाकानी कर रहा है।
बीएसए कार्यालय में पत्रावलियां लंबित होने के कारण वरिष्ठ नागरिकों को कई बार कार्यालय जाना पड़ता है, जिससे वे परेशान हैं। साथ ही, केंद्र सरकार के वित्त विधेयक संशोधन के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट जाकर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें ओंकारनाथ शुक्ला, पीके अग्निहोत्री, रामजी लाल वाजपेयी और रक्षपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद