फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accountant of Chaukia committee assaulted during urea distribution.

Shahjahanpur News: यूरिया वितरण के दौरान चौकिया समिति के लेखाकार से मारपीट

Sun, 07 Dec 2025 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accountant of Chaukia committee assaulted during urea distribution.
परौर क्षेत्र की साधन सहकारी समिति चौकिया में हंगामे के बाद मौजूद कर्मचारी। संवाद - फोटो : टूंडला स्टेशन पर गांजा सहित पकउ़ा गया आरोपी व पुलिस टीम पुलिस
परौर। चौकिया गांव की साधन सहकारी समिति पर शनिवार को सुबह यूरिया का वितरण शुरू होते ही उस समय हंगामा होने लगा, जब एक किसान ने अपने रकबा के अनुपात में ज्यादा खाद मांगी। कहासुनी होने पर आरोपी किसान ने समिति के लेखाकार चंद्रहास मिश्रा से गालीगलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर लेखाकार ने खाद वितरण का काम राेक दिया और थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

समिति के लेखाकार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह शनिवार को सुबह करीब दस बजे समिति के गोदाम पर यूरिया का वितरण कर रहे थे। तभी वहां अवनीश शुक्ला पहुंच गए और ज्यादा खाद की मांग करके उनके साथ गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर उनसे अभद्रता और मारपीट की गई।
विज्ञापन

साथ ही कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। लेखाकार ने थाने में तहरीर देकर आरोपी किसान पर गोदाम से 35 बोरी यूरिया और 55 हजार रुपये कैश से भरा बैग लूट ले जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक अखिलेश प्रताप सिंह, एडीसी कोऑपरेटिव ओम प्रकाश मौर्य, एडीओ सहकारिता अश्वनी कुमार पांडेय आदि अधिकारियों ने गोदाम का सत्यापन करके यूरिया की सभी बोरियां रखी पाईं।
बाद में अधिकारियों के निर्देश पर लेखाकार ने थाने में दूसरी तहरीर दी, जिसमें खाद और नकदी लूटे जाने का कोई उल्लेख नहीं किया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी विकेश कुमार सिंह के अनुसार लेखाकार की तहरीर के आधार पर आरोपी किसान के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
----
आंधीदेई समिति पर यूरिया के लिए किसानों का हंगामा

कलान। श्रीनगर एवं आंधीदेई साधन सहकारी समितियों पर शनिवार को सुबह से ही यूरिया लेने के लिए किसानों का जमावड़ा लग गया। इस दौरान दोनों समितियों पर 870 बोरी यूरिया बांटी गईं। आंधीदेई समिति पर खाद पाने से वंचित रहे किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए सचिव ने खाद वितरण का काम रोक दिया और किसानों को टोकन जारी कराए।

श्रीनगर समिति पर सहकारिता विभाग के एडीसीओ ओम प्रकाश मौर्य और एडीओ सहकारिता अश्वनी पांडेय ने अपनी निगरानी में पहले टोकन के हिसाब से यूरिया की 100 बोरी बांट दीं। बाद में किसानों की भीड़ देख 500 बोरी अतिरिक्त यूरिया का भी वितरण कराया। आंधीदेई समिति पर सचिव परिमाल सिंह ने 370 बोरी यूरिया का वितरण कराया, लेकिन जिन किसानों को खाद नहीं मिली, उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर सचिव ने शेष खाद का वितरण रोककर किसानों को टोकन जारी कराए। उन्होंने गोदाम में शेष बची 250 बोरी यूरिया बांटने के लिए किसानों को सोमवार को गोदाम पर बुलाया है। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र के अनुसार सूचना मिलने पर समितियों को खाद वितरण के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed