{"_id":"ea1711a8cd11c37df98eb994e771dcd1","slug":"accountant-level-rural-disturbances-broke-on-crop-survey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसली सर्वे में लेखपाल स्तर से गड़बड़ी पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसली सर्वे में लेखपाल स्तर से गड़बड़ी पर भड़के ग्रामीण
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
बारिश से हुए नुकसान के आकलन को कराए गए फसली सर्वे में लेखपाल के स्तर से गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ददरौल ब्लॉक के कुतुआपुर गांव से तमाम ग्रामीण बुधवार को गेहूं की काली पड़ चुकी बालियां लेकर कलक्ट्रेट आ धमके। उन्होंने ग्राम प्रधान बाबूराम के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। बाद में जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा के साथ एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय से मिले। उन्हें ज्ञापन देकर फसली नुकसान का दोबारा सर्वे कराने के साथ लेखपाल के विरुद्घ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल सुखदेव शर्मा, अंबिका प्रसद, मुंशी लाल, राम प्रकाश, दिनेश चंद्र वर्मा, अतर पाल, रामऔतार पाल, कुलदीप सिंह, सोमवती, उर्मिला, महेश शर्मा आदि ने एडीएम को बताया कि बारिश और आंधी के कारण उनकी 70 फीसदी गेहूं फसल बरबाद हो गई। उन्हें मुआवजा देने के लिए शासन स्तर से सर्वे कराया जा रहा है, लेकिन इसमें क्षेत्र के लेखपाल द्वारा धांधली बरती जा रही है।
ज्ञापन के अनुसार दस साल से एक ही क्षेत्र में जमे लेखपाल ने उन किसानों के फसली नुकसान को कोई तवज्जो नहीं दी जो गरीब होने के कारण सुविधा शुल्क नहीं दे पाए। कई किसानों से लेखपाल ने अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें यह कहकर भगा दिया कि जिससे शिकायत करनी हो करो, हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा। एडीएम उपाध्याय ने किसानों को आश्वस्त सर्वे की क्रॉस चेकिंग कराई जाएगी और गड़बड़ी मिलने पर सबंधितों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।