{"_id":"61754c2afaa6c5003c7b4371","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4639354185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। वह खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकले थे।
गांव नाहिल निवासी 48 वर्षीय रामसनेही शनिवार शाम सात बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। तभी उन्हें तेज रफ्तार से आई बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में रामसनेही गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन घायल रामसनेही को उठाकर पुवायां सीएचसी ले गए। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। हालत गंभीर देखकर परिजन रामसनेही को बरेली ले जा रहे थे। मगर रास्ते में रामसनेही ने दम तोड़ दिया। उनकी बेटी निशि की ओर से हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बाइक नंबर के आधार पर जानकारी की तो पता चला कि बाइक शाहजहांपुर के मोहल्ला खलील शर्की वनखंडी नाथ मंदिर के पीछे रहने वाला युवक चला रहा था।
अधूरी रह गई बेटी को विदा करने की तमन्ना
रामसनेही ने अपनी बड़ी पुत्री निशि की शादी पुवायां इलाके के एक गांव में तय कर दी थी। दो महीने बाद निशि की शादी होनी है। रामसनेही की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। संवाद