{"_id":"6170749d29dcb0667f58600e","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly463580857","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के बीच ट्रक से कुचलकर गर्भवती महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के बीच ट्रक से कुचलकर गर्भवती महिला की मौत
विज्ञापन
मृतका नीलम का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शहर के सदर बाजार इलाके में लगे जाम के बीच एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गर्भवती महिला सड़क पा जा गिरी, जिसे ट्रक ने कुचल दिया और उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में महिला का देवर घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया और ट्रक ने तोड़फोड़ करने की कोशिश की।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर गांव निवासी भगवानदास की बेटी नीलम (27) की शादी लखीमपुर जिले के ग्राम बरखिरिया सल्लिया निवासी विकास कुमार से हुई थी। नीलम आठ माह की गर्भवती थी। बुधवार दोपहर करीब दो बजे नीलम अपने देवर संचित के साथ बाइक पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए शाहजहांपुर आ रही थी। यहां शहर में थाना सदर बाजार क्षेत्र के जीआईसी तिराहे के पास जाम लगा था। जाम के कारण संचित अपनी बाइक एक ट्रक के पीछे चला रहे थे। इसी बीच संचित ने अपनी बाइक बाबा साहब की कोठी की तरफ मोड़ी। तभी चालक ने ट्रक पीछे हटा दिया। ट्रक की टक्कर लगने पर झटका लगा तो नीलम नीचे सड़क पर जा गिरी। तभी उसी ट्रक का पहिया नीलम के ऊपर होकर उतर गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। गर्भस्थ शिशु भी बाहर निकल आया और उसकी भी मौत हो गई। नीलम का देवर संचित थोड़ी दूर जा गिरा, जिससे उसका पैर टूट गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। वहां तिराहे पर तैनात कुछ होमगार्डों और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को आगे बढ़ाकर दबी महिला को निकालने की कोशिश की, लेकिन ट्रक को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। उसके बाद दूसरे ट्रक से उस ट्रक को हटाया गया।
इस हादसे का पता लगने पर नीलम के मायके वाले मौके पर जा पहुंचे। नीलम की लाश देख गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया और ट्रक में तोड़फोड़ की कोशिश की। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल संचित को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया है। नीलम के भाई विशाल की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई कारवाई की जा रही है।