फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

छोटी सी लापरवाही से उजड़ा परिवार, हेलमेट लगा होता तो बच सकती थी कई लोगों की जान

Sat, 24 Jul 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
accident
शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में शुक्रवार को हुए हादसे के बाद कार के नीचे दबी बाइक। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के कोला पुल के पास शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कार की टक्कर से मोपेड और बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार सवार भाग गए।
विज्ञापन

कासगंज के सिढपुरा के गांव भदौरिया नगला के रहने वाले राजेंद्र (60) अपने छोटे बेटे अनिल के लिए लड़की देखने के लिए अपने बड़े बेटे जितेंद्र (30) और मनोज (22) के साथ जलालाबाद के खेड़ा बहादुरपुर गांव जा रहे थे। इनके साथ में समधी दिवारीलाल (50) निवासी गांव महरमई, बिछवां (मैनपुरी) और उनका दोस्त अशोक (45) निवासी गांव भूड़नगला, कायमगंज (फर्रुखाबाद) थे। जितेंद्र, मनोज और अनिल बाइक से थे जबकि दिवारीलाल, राजेंद्र और अशोक मोपेड पर थे। दोपहर तीन बजे अभी सभी लोग मिर्जापुर थाना क्षेत्र के कोला पुल के पास पहुंचे थे कि एक अनियंत्रित टीयूवी कार ने सामने से मोपेड और बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार खाई में चली गई। राजेंद्र और उनके दोनों बेटों के साथ दिवारीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मिर्जापुर थाना पुलिस घायल अनिल और रिश्तेदार अशोक को सीएचसी लेकर पहुंची। वहां अशोक ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार में सवार लोग भाग गए। कार शाहजहांपुर के अरुण के नाम रजिस्टर्ड है। एसपी एस आनंद ने बताया कि कार चालक का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

--
छोटी सी लापरवाही से उजड़ा परिवार, हेलमेट लगा होता तो बच जाती कई लोगों की जान
शाहजहांपुर। बेटे की शादी के लिए रिश्ते की बात करने जा रहे राजेंद्र का पूरा परिवार तबाह हो गया। हादसे में राजेंद्र के साथ दो जवान बेटों की मौत हो गई। समधी और उसके दोस्त की भी जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक और मोपेड पर तीन-तीन लोग सवार थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। अगर हेलमेट लगे होते तो पांच लोगों की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज के रहने वाले राजेंद्र के दो बेटों जितेंद्र और मनोज की शादी हो चुकी है। तीसरे नंबर के बेटे अनिल की शादी की तैयारी चल रही थी। इसी सिलसिले में जलालाबाद के खेड़ा बहादुरपुर गांव में एक परिवार से शादी की बात चल रही थी। शुक्रवार को राजेंद्र अपने तीन बेटों जितेंद्र, मनोज और अनिल के साथ घर से निकले थे।
उन्होंने मनोज के ससुर दिवारीलाल को भी मैनपुरी से बुला लिया था। दिवारीलाल के साथ उनके दोस्त अशोक फर्रुखाबाद से साथ हो गए थे। जितेंद्र, मनोज और अनिल बाइक से थे जबकि दिवारीलाल, राजेंद्र और अशोक मोपेड पर थे। किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। इधर, घर में सभी लोग खुश थे कि तीसरे बेटे के सिर पर भी जल्द सेहरा बंध जाएगा। सभी इंतजार कर रहे थे कि रिश्ता पक्का होने की खुशखबरी मिलेगी मगर जो सूचना घर पहुंची, उससे वहां रोना-बिलखना मच गया।
जलालाबाद पहुंचने से पहले ही काल बनकर आई टीयूवी कार ने बाइक और मोपेड को ऐसी टक्कर मारी कि पांच लोगों की मौत हो गई और अनिल राजकीय मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। अनिल ने बताया कि वह चार भाई है। दो भाइयों की मौत हो गई। अब वह और राजेश ही बचे हैं। राजेश सबसे छोटा है। इत्तफाक से वह साथ नहीं आया था। अशोक के भाई सतीश ने बताया कि दिवारीलाल और उनका भाई गहरे दोस्त थे। दिवारीलाल ने अशोक से अपने समधी के बेटे के लिए लड़की देखने की बात कही थी। इस पर अशोक भी साथ चल दिया था। सतीश ने कहा कि किसी को अंदाजा भी नहीं था। दोनों दोस्त खुशी-खुशी घर से निकले थे और ऐसा हादसा हो जाएगा।
--
हादसे के बाद भरवा दिया सड़क का गड्ढा
बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर जहां पर हादसा हुआ है, वहां पर एक बड़ा गड्ढा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी गड्ढे पर पहिया जाने के बाद टीयूवी कार अनियंत्रित हुई होगी और उसने मोपेड और बाइक को टक्कर मार दी होगी। एसपी एस आनंद हादसे के बाद मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि गड्ढे की वजह से हादसा हुआ हो। बाद में उस गड्ढे पर पेड़ की टहनियां और पत्ते डालकर भरवा दिया गया। लाल कपड़ा भी लोगों को सचेत करने के लिए बांध दिया गया है। हालांकि बाकी सड़क ठीक है।
--
भाग गया कार चालक
शाहजहांपुर । मिर्जापुर में हादसा होने के बाद कार चालक घबराकर मौके से चला गया। टीयूवी कार चौक कोतवाली क्षेत्र के भारद्वाजी मोहल्ले के रहने वाले अरुण कुमार की है। वह शुक्रवार को अपनी बहन को छोड़ने के लिए बदायूं के उसावां जा रहा था। तभी रास्ते में हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक घबरा गया और मौके से चला गया। जबकि कार में सवार महिला और बच्चे कार से उतरकर वहीं खड़े हो गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद वे लोग भी वहां से चले गए। एसपी एस आनंद ने बताया कि रात में मृतकों के परिजन शाहजहांपुर पहुंच गए हैं। रात में ही शवों का पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।

-
मिर्जापुर में पुल के पास जहां दुर्घटना हुई, वहां बारिश से रोड के किनारे की मिट्टी बह जाने से काफी गहरा गड्ढा बन गया है। एसपी के स्तर से यह तथ्य संज्ञान में लाए जाने पर लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को मुख्य मार्गों के ऐसे सभी गड्ढे जल्द भरवाने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में भर्ती मृतक पक्ष के एक घायल युवक से पता चला कि कार चालक ने गलत दिशा में आकर उन सभी को टक्कर मार दी।
-रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed