{"_id":"60fb11ed8ebc3e585446afce","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4541043169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पड़े पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पड़े पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत, दो घायल
विज्ञापन
मृतक विजय कुमार का । फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। बृहस्पतिवार रात शाहजहांपुर से अपने गांव बाइक से लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पड़े पेड़ से टकरा गई। बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव सरोवर नगर निवासी हेतराम कश्यप का 20 वर्षीय पुत्र विजय कुमार अपने दोस्तों विकास (17) और नंदू (18) के साथ बृहस्पतिवार की शाम बाइक से शाहजहांपुर की ओर घूमने गए थे। रात लगभग आठ बजे विजय बाइक लेकर शाहजहांपुर से लौट रहा था। पीछे उसके दोस्त विकास और नंदू बैठे थे।
तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर गोपालपुर चौराहा के समीप सड़क पर गिरे पड़े पेड़ से टकरा गई। बाइक चला रहे विजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त विकास और नंदू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर तिलहर थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में नंदू की हालत गंभीर बनी हुई है। विजय की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। विजय दो भाइयों में सबसे बड़ा था। विजय हेलमेट नहीं लगाए हुए था।