फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

शाहजहांपुर : बारिश में झोंपड़ी ढही, दबकर एक व्यक्ति की मौत

Fri, 23 Jul 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
accident
मृतक नंदकिशोर का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मदनापुर में बारिश में झोंपड़ी ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजन ने प्रशासन को सूचना देकर अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, लगातार छह घंटे हुई बारिश से तिलहर कस्बा जलमग्न हो गया। टाउन हॉल मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय कुंवरगंज का भवन भी गिर गया।
विज्ञापन

थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी नंदकिशोर (52) बुधवार की रात घर के बाहर बनी झोंपड़ी में तो परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह तेज बारिश होने लगी। इससे झोंपड़ी गिर गई। मलबे में दबने से नंदकिशोर की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन ने मलबे से शव को बाहर निकाला। प्रशासन को सूचना देने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नंदकिशोर की पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उनके बच्चे नहीं हैं। पत्नी की मौत के बाद नंदकिशोर लखनऊ में काम करने चले गए थे। दो साल पहले ही वापस अपने भाइयों के पास आकर रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर। बृहस्पतिवार को सुबह से दोपहर तक लगातार छह घंटे हुई बारिश से मोहल्ला दातागंज, पुलिस चौकी बिरियागंज से लेकर अंबेडकर पार्क, उमा टॉकीज, टाउन हॉल रोड से बहादुरगंज मार्ग तक, नई बस्ती सहित कई मोहल्लों में जलभराव होने से सड़कें पानी से लबालब हो गईं। पानी थमने के बाद भी काफी देर तक जलभराव बना रहा।

टाउन हॉल रोड पर उमा टॉकीज के समीप प्राथमिक स्कूल कुंवरगंज का भवन बारिश के पानी से ढह गया। भवन जर्जर होने के कारण इस स्कूल के बच्चे पास के मौजमपुर प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट कर दिए गए थे। बारिश के समय भवन गिरने से मलबा सड़क पर भी इधर-उधर बिखर गया। शुक्र था कि आसपास कोई मौजूद नहीं था जिसकी वजह से किसी को नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed