{"_id":"60f9bfaf8ebc3e6d8c2f8a76","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4539922158","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए थाने में सिर पटकता रहा पिता, मां बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए थाने में सिर पटकता रहा पिता, मां बेहोश
विज्ञापन
शाहजहांपुर के निगोही थाना गेट पर सिर पटकते मृतक के पिता को संभालता पुलिस वाला। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही (शाहजहांपुर)। बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने पर बृहस्पतिवार को एक पिता थाने में सिर पटकता रहा। पुलिस ने जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
17 जुलाई को निगोही थाना क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव के रहने वाले देवेंद्र पाल का 13 साल का बेटा करन प्रताप घास काटने के लिए खेत पर गया था। शाम को उसका शव खेत पर पेड़ से लटका मिला था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
21 जुलाई को पिता देवेंद्रपाल ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और गांव के एक परिवार के चार लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार तक भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर नाराज परिजन निगोही थाने पहुंच गए और तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पिता देवेंद्र पाल थाने में ही सिर पटकने लगा। मां हरेवा थाना परिसर में बेेहोश हो गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से उनको शांत किया। परिजन की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। पिता का आरोप है कि आरोपियों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी। रंजिश के चलते ही उसके बेटे की हत्या की गई है लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर गया था। परिजन को उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। तहरीर के आधार पर जांच कर जल्द एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी। - अरविंद कुमार, सीओ सदर