{"_id":"60ef2d518ebc3e50a90b0490","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4531418141","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद में कंटेनर-ट्रक की टक्कर में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद में कंटेनर-ट्रक की टक्कर में चालक की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बुधवार तड़के जलालाबाद में बरेली हाईवे पर कंटेनर और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई जबकि दूसरे ट्रक का चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। दो ट्रकों के टकराने के बाद रास्ता अवरुद्ध हो गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाकर ट्रकों को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
तड़के करीब पांच बजे बरेली हाईवे पर खाई खेड़ा व अतिबरा मोड़ के बीच बरेली की तरफ से आ रहे कंटेनर व जलालाबाद की तरफ से जा रहे ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें कंटेनर चालक अकरम (30) की मौके पर मौत हो गई। अकरम जनपद बरेली के थाना मीरगंज के गांव धनेली निवासी दौलत खां का बेटा था। इस हादसे में पंजाब प्रांत के पटियाला निवासी ट्रक चालक साहब सिंह तथा क्लीनर जोगा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। वाहनों को हाइवे के किनारे कराया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक परिजन को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
तिलहर। मंगलवार देर शाम लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बंथरा के समीप तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। एक भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
मंगलवार रात लगभग 8:30 बजे गांव ढका उधरनपर निवासी 30 वर्षीय शैलेंद्र सिंह अपने भाई रोहित सिंह के साथ तिलहर से बाइक से अपने गांव जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बंथरा स्थित शिव टूरिस्ट ढाबा के समीप शाहजहांपुर की ओर से तेज गति से आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक चला रहे शैलेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका भाई रोहित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस चौकी नगरिया के इंचार्ज अमित चौहान ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर रोहित सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शैलेंद्र सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। संवाद
अल्हागंज मेें ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया टेंपो, कई घायल
अल्हागंज। बुधवार दोपहर करीब दो बजे हुल्लापुर चौराहे पर ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से टेंपो टकरा गया। हादसे में कई लोग घायल हो गए। यह लोग एक रिश्तेदार के जनाजे में शामिल होकर फर्रुखाबाद से लौट रहे थे।
जलालाबाद क्षेत्र के गांव खंडहर निवासी अली मोहम्मद, चांद मोहम्मद, मग्गू, सब्बू, गुड्डू, अलीशेर, रब्बानी, किलविश, मतलुबान आदि फर्रुखाबाद में अपने रिश्तेदार की मृत्यु के बाद उनके जनाजे में शामिल होकर टेंपो से घर लौट रहे थे। हुल्लापुर चौराहे के पास सवारियों भरा टेंपो ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे जा घुसा। हादसे में टेंपो सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई। कुछ लोग अपने घर चले गए। पांच-छह घायलों को इलाज के लिए जलालाबाद भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया। संवाद