{"_id":"60eddbd28ebc3ebf002fafeb","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly453028590","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की सुरक्षा को लगाए तार में आ रहा था करंट, बालिका चिपकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की सुरक्षा को लगाए तार में आ रहा था करंट, बालिका चिपकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मंगलवार सुबह खेत की मेड़ पर जानवरों से बचने के लिए लगे तार में करंट आ रहा था। इसकी चपेट में आकर 12 साल की बच्ची बुरी तरह झुलस गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजन ने बच्ची को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने खेत बटाईदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन प्रथम निवासी बृजमणी दुबे की बेटी प्रज्ञा (12) मंगलवार सुबह किसी काम से घर से निकली थी। तभी प्रज्ञा पड़ोस में स्थित खेत के पास चली गई। सिंधौली के गांव महाऊ-महेश निवासी अक्षय ने खेत बटाई पर लिया था। अक्षय ने खेत की मेड़ पर फसल को जानवरों से बचाने के लिए तार बांधकर करंट छोड़ दिया था। प्रज्ञा तारों की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को तड़पता देखकर लोगों ने परिवार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन प्रज्ञा को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भागे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रज्ञा के चाचा रामशिरोमणी दुबे की तहरीर पर थाना सदर बाजार में खेत बटाईदार अक्षय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि करंट लगने से बच्ची की मौत बताई गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।