फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

खुटार में बाइक कार की टक्कर में एक युवक की मौत

Tue, 27 Apr 2021 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
accident
खुटार। तेज रफ्तार कार कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक का साथी घायल हो गया। सूचना से युवक के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जनपद लखीमपुर के थाना फरधान के गांव सैदापुर निवासी 45 वर्षीय अनिल सिंह अपने रिश्तेदार जनपद सीतापुर के थाना लहरपुर के गांव भगवतीपुर निवासी 28 वर्षीय शुभम सिंह के साथ खुटार के गांव सिल्हुआ एक बरात में शामिल होने आए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे वह बाइक से शुभम के साथ सिल्हुआ से खुटार आ रहे थे। खुटार-पुवायां मार्ग पर श्रीराम खांडसारी उद्योग के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उनकी बाइक से टक्कर मरा दी। हादसे में अनिल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक कार को छोड़कर भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

श्रीराम खांडसारी उद्योग के श्रमिकों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अनिल, शुभम को सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने अनिल को मृत घोषित कर दिया और शुभम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अनिल के घर सूचना पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग खुटार के लिए रवाना हो चुके थे। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि अभी इस मामले को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अनिल का शव सीएचसी पर ही रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed