{"_id":"6071f9938ebc3e59144f204a","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4435444107","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार खाई में पलटी, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार खाई में पलटी, दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। इससे कार में सवार दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से कार सीधी कराने के बाद शव बाहर निकाले। मृतकों में एक ठेकेदार और दूसरा बीए का छात्र था।
शहर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मक्कू बजरिया मोहल्ला निवासी वीरेंद्र कुमार शुक्ला का बेटा कपिल (26) पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त अनमोल मिश्रा (24) के साथ शुक्रवार शाम करीब सात बजे हरदोई के शाहबाद गए थे। वहां से रात में करीब 12 बजे अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के कनेंग फार्म के पास पहुंचकर उनकी कार अनियंत्रित होने के बाद सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। यह हादसा इतना भीषण हुआ कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें बैठे कपिल व उसके दोस्त अनमोल की मौके पर मौत हो गई। दोनों के शव क्षतिग्रस्त कार के अंदर फंस गए। राहगीरों की सूचना पर थाना रामचंद्र मिशन के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी मंगाकर कार को सीधा कराया। इसके बाद दोनों के शव बाहर निकाले जा सके। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद अनमोल और कपिल के परिजन को सूचना दी।
अनमोल की 13 मई को होना तय थी शादी
कपिल ठेकेदारी करते थे। अनमोल बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। करीब दस बजे आखिरी बार अनमोल ने पिता से बात की और एक घंटे में लौटने को कहकर घर से निकला था। वह तो नहीं लौटा करीब दो घंटे बाद दोनों के मरने की खबर घर पहुंच गई। परिजन ने अनमोल की शादी तय कर दी थी। करीब डेढ़ साल पहले तिलक हुआ था। 13 मई को फर्रुखाबाद बारात जानी थी। घर में शदी की तैयारी चल रही थी। इकलौते बेटे के मरने की खबर सुनकर पिता बेसुध हो गए। परिवार में कोहराम मच गया।