{"_id":"6047d2de8ebc3ed8b949d5c9","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly440020074","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक भिड़ीं, ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक भिड़ीं, ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
accident
जलालाबाद। मंगलवार देर शाम कोला पुल पर दो बाइक के बीच हुई आमने सामने की जोरदार भिड़ंत में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भिजवाया लेकिन नाजुक हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल भेजवा दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नही लगाए थे।
थाना अल्लागंज के गांव चौरा खुर्द निवासी करीब 57 वर्षीय विश्राम अपने बेटे ओमवीर के साथ किसी काम से क्षेत्र के गांव कसारी गए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे पिता पुत्र बाइक से वापस घर आ रहे थे, बाइक ओमवीर चला रहे थे जब यह लोग कोला पुल पर थे। इसी दौरान उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार बाइक समेत उछलकर काफी दूर जाकर गिरे। इस हादसे में विश्राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे ओमवीर और दूसरे बाइक चालक क्षेत्र के गांव कोला निवासी रविन्द्र बुरी तरह चुटहिल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हादसे की सूचना परिजन को देने के साथ ही घायलों को जलालाबाद सीएचसी पहुंचाया लेकिन घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार कांस्टेबल घायल
अल्हागंज। फतेहपुर के सामने हाईवे पर ईंट भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार कांस्टेबल रिंकू सागर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया है। कांस्टेबल ने हेलमेट नहीं पहना था। संवाद
विज्ञापन
ट्रक और टाटा मैजिक में टक्कर, छह सवारियां घायल
शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के मोहम्मदी रोड पर सवारियों से भरी टाटा मैजिक और ट्रक की टक्कर हो गई। टाटा मैजिक में सवार छह सवारियां घायल हो गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया।
थाना रोजा क्षेत्र के भावलखेड़ा के पास मोहम्मदी की ओर से सवारियों से भरी टाटा मैजिक आ रही थी। सामने से आ रहे ट्रक और टाटा मैजिक में टक्कर हो गई। इसमें मैजिक में बैठीं छह सवारी घायल हो गईं। टक्कर के बाद चीखपुकार सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा। रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा ने बताया कि मोहम्मदी रोड पर ट्रक और टाटा मैजिक गाड़ी में टक्कर हुई थी। करीब छह सवारी घायल हुईं हैं। संवाद