{"_id":"6046382a8ebc3edc0649c32d","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4398331147","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घर जले, नकदी व घरेलू सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घर जले, नकदी व घरेलू सामान राख
विज्ञापन
गांव लुकटहा में जला घर। संवाद
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार। गांव लुकटहा में सोमवार दोपहर आग लगने से तीन घरों में रखा घरेलू सामान, नकदी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मदद की गुहार लगाई है।
सोमवार दोपहर बाद गांव के डालचंद के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने पड़ोस के शिवराम और ताराचंद के घरों को भी चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया। डालचंद ने बताया कि उनके घर गन्ना बिक्री के रखे 40 हजार रुपये, जेवर, अनाज और कपड़े जल गए। डालचंद्र की दो वर्षीय पुत्री भी आग से मामूली रूप से झुलस गई। ताराचंद की पत्नी शांति देवी ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले भैंस बेची थी। घर में 50 हजार की नकदी रखी थी। आग से नकदी, जेवर, अनाज, कपड़े जल गए। शिवराम के मुताबिक, आग की चपेट में 15 हजार की नकदी, साइकिल और घरेलू सामान नष्ट हो गया। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन के अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।
झोंपड़ीनुमा घर में अचानक आग लगी
निगोही। रविवार रात झोंपड़ीनुमा घर में अचानक आग लगने से 15 हजार नकद सहित हजारों रुपयों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग बुझाई।
विज्ञापन
रविवार रात निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम पतराजपुर निवासी रामदीन परिवार समेत अपने छप्परनुमा घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे दिये से घर में आग लग गई। आग लगने से छप्पर में टंगे झोले में रखे 15000 रुपये नकद, अनाज, सामान सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। रामदीन व उसके परिवार ने भागकर जान बचाई। रामदीन के शोर पर ग्रामीण आ गए और बमुश्किल आग बुझाई। संवाद