{"_id":"603939f88ebc3e8ca45ea119","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4387204120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से भिड़ी बाइक, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से भिड़ी बाइक, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
तिलहर सीएचसी पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र और तहेरे भाई की बाइक, तेज गति से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा पुत्र और पीछे बैठा तहेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे और एक ही बाइक पर थे।
तिलहर कोतवाली क्षेत्र के गांव हरभानपुर निवासी ताजुद्दीन (65) तिलहर में एक वकील के पास मुंशी थे। शुक्रवार को सुबह अपने 30 वर्षीय पुत्र मुश्ताक और 40 वर्षीय तहेरे भाई सलारुद्दीन के साथ एक बाइक से थाना जैतीपुर के गांव घसा कल्याणपुर रिश्तेदारी में गए थे। शाम को रिश्तेदारी से लौट रहे थे। बाइक को मुश्ताक चला रहा था। रात आठ बजे सरयू पुलिया मोड़ के निकट जैसे ही बाइक पहुंची। सामने तेज गति से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान चालक ट्रक को भगा ले गया।
हेलमेट न लगा होने पर सड़क पर गिरने से तीनों के सिर पर गंभीर चोट आईं। जिससे ताजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल लाई। मुश्ताक को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बरेली ले गए, जबकि सलाउद्दीन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।