{"_id":"6011c0918ebc3e08bb6153f8","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4351979112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले में अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले में अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। सांड़ के हमले में एक अधेड़ गंभीर घायल हो गया। सीएचसी पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव जठियापुर निवासी 55 वर्षीय दयाराम साइकिल से गांव भटिउरिया गए थे। वापस आते समय दोपहर तीन बजे भटिउरिया मंडी के पास एक सांड़ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। दयाराम के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और सांड़ को बमुश्किल मौके से भगाया। लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दयाराम को सीएचसी लाया गया। सीएचसी पर दयाराम को मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। दयाराम की पत्नी की मौत हो चुकी है, उनके दो पुत्र छंगालाल और राजीव हैं। दयाराम अपने पुत्र राजीव के साथ रहते थे। भटिउरिया केे लोगों ने बताया कि दयाराम पर हमला करने वाला सांड़ पहले भी कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। पुलिस और प्रशासन उन लोगों की बात नहीं सुनते हैं। कोतवाली प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।