{"_id":"5dd58f518ebc3e547a44a457","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly384871564","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
खुटार के गांव हंसपुर निवासी 30 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार 19 नवंबर की रात अपनी मौसी के घर पुवायां के गांव हरदुआ से बहन के घर नरायनपुर जा रहा था। नरायनपुर में ईंट भट्ठे के पास भट्ठे की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने धर्मेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद राहगीरों ने धर्मेंद्र को पड़ा देख गांव में चर्चा की तो तमाम लोग मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता रामकिशोर ने बताया कि उसके गांव हरदुआ निवासी साढ़ू के पुत्र जितेंद्र ने उसे धर्मेंद्र की मौत की जानकारी दी।
धर्मेंद्र की मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रात में ही रोते बिलखते मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। बुधवार को मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।