{"_id":"5db440878ebc3e01586f1bcb","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly381719845","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय से टकराई बाइक, तीन की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय से टकराई बाइक, तीन की हालत नाजुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार। शनिवार सुबह बाइक सवार तीन लोग खुटार से मैलानी जाते समय चांदपुर के जंगल में नीलगाय से टकरा गए। हादसे में तीनो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
जनपद पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव सुल्तानपुर निवासी मुकुल गुप्ता उर्फ रवि की लखीमपुर के कस्बा मैलानी में रेडीमेड की दुकान है। शनिवार सुबह मुकुल गुप्ता बाइक से दुकान खोलने जा रहे थे। गांव के अनुराग अवस्थी उर्फ देव और बहजूद मंसूरी भी मैलानी जान की बात कहते हुए उनके साथ बाइक पर बैठ लिए। गांव चांदपुर मैलानी मार्ग पर जंगल में अचानक बाइक के सामने नीलगाय के आ जाने से बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में मुकुल गुप्ता, अनुराग अवस्थी, बहजूद मंसूरी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।