फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

दंपती के शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम,देर शाम हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 30 Sep 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
accident
तिलहर। शनिवार की रात हाईवे पर नगरिया मोड़ के समीप ट्रक व कार की हुई भिड़ंत में कार सवार दंपती की घटना स्थल पर हुई मौत के बाद उनके शवों का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। शाम को दोनों शव जैसे ही पैतृक गांव गुरगिया बहादुरपुर पहुंचे परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान तमाम राजनेता भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी सहित अन्य लोगों ने दंपती को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

गांव गुरगिया बहादुरपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के इकलौते पुत्र 50 वर्षीय अजय यादव पेशे से ठेकेदार और 47 वर्षीय पत्नी शशि प्रभा आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ कार से शनिवार रात करीब 9:30 बजे शाहजहांपुर मोहल्ला रेती स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर नगरिया मोड़ के समीप सामने तेज गति से आ रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और दंपती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था।
विज्ञापन

रविवार शाम लगभग 4:30 बजे जैसे ही दंपति के शव गांव पहुंचे परिवार में कोहराम मच गया। दंपति के बच्चे माता पिता के शवों से लिपट कर रोने लगे। यह दृश्य देखकर सभी की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े पुत्र अनुज ने दी माता-पिता को मुखाग्नि
श्मशान घाट पर जब बड़े पुत्र अनुज यादव ने माता पिता की चिता में मुखाग्नि दी तब वहां खड़े अनुज के वयोवृद्ध बाबा चंद्रपाल सिंह यादव व अन्य परिजन फफक-फफक कर रो पड़े। यह दृश्य देखकर सभी की आंखें भर आईं।
दंपती अपने पीछे छह पुत्र पुत्रियां छोड़ गए
दंपती अनुज यादव व शशिप्रभा अपने पीछे रोते बिलखते छह पुत्र पुत्रियों को छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी निशा यादव 23 वर्ष, निधि यादव 21 वर्ष, नेहा यादव, अनुज यादव 17 वर्ष, अंशुल यादव 12 वर्ष और सबसे छोटे पुत्र हैप्पी 7 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है। चीत्कार सुनकर लोगों की आंखे नम हो गई। बेटियों का कहना है कि मेरे माता.पिता इस दुनिया से चले गए हैं अब हमें सहारा कौन देगा।
बूढ़े मां बाप के कंधों पर आ गई बच्चों की जिम्मेदारी
अजय दंपती के बूढ़े मां बाप के कंधों पर बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी आ गई है। अजय के पिता किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रपाल यादव 75 वर्ष की अवस्था में है वही उनकी पत्नी भी वृद्ध हो चली हैं ऐसे में बूढ़े कंधों पर छह बच्चों का पालन पोषण और विवाह आदि की जिम्मेदारी आ पड़ी है।

वरिष्ठ नेता तथा यूनियन के तमाम कार्यकर्ता रहे मौजूद
जिसने भी सुना वह गांव की ओर दौड़ पड़ा। अंतिम संस्कार में एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू, अरुण यादव चैनू, भाकियू राष्ट्रवादी के प्रदेश अध्यक्ष मुकीर खान, भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज यादव, उपाध्यक्ष जवाहर लाल यादव, यादव महासभा के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह, सपा के वरिष्ठ नेता रूम सिंह यादव,सौरभ सिंह गांधी,कोतवाल सुनील अहलावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बीके मौर्य सहित भारी पुलिस बल सहित तमाम गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed