फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

प्रसाद चढ़ाने आई युवती शारदा नहर में डूबी

Mon, 26 Aug 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
accident
बंडा। प्रसाद चढ़ाने आई एक युवती शारदा नहर में गिर कर पानी के तेज बहाव में बह गई। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। परिवार के लोग गोताखारों की मदद से युवती की नहर में तलाश करवा रहे हैं। सात मई को ही युवती की शादी हुई थी।
विज्ञापन

बंडा के गांव बरीबरा के सुरेंद्रपाल सिंह उर्फ पालू ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री सानिया सिंह की शादी सात मई 19 को पीलीभीत जनपद के थाना दिउरिया के गांव रामनगर निवासी अरविंद सिंह के साथ की थी। सानिया सिंह रक्षाबंधन पर मायके आई थी। सानिया सिंह का पति शनिवार को उसे विदा कराने ससुराल आया था। रविवार सुबह आठ बजे सानिया और उसका पति अरविंद बाइक से गांव अख्तयारपुर धौकल की शारदा नहर के किनारे झाल वाले बाला जी बाबा के स्थान पर प्रसाद चढ़ाने आए थे। पास में ही शारदा नहर के बिल्कुल किनारे खड़े पीपल के पेड़ पर लोग ब्रह्मदेव बाबा की पूजा करते हैं। सानिया सिंह पीपल के पेड़ पर प्रसाद चढ़ाने पहुंची तो अचानक पैर फिसल जाने से वह शारदा नहर में जा गिरी। अरविंद दौड़कर मौके पर आया तब तक सानिया पानी के तेज बहाव में बह गई। अरविंद ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और नहर के किनारे सानिया सिंह की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सूचना पाकर सानिया के मायके के लोग भी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराई, लेकिन सानिया का देर शम तक कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सानिया का पता नहीं लगने से मायके और ससुराल के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रसाद चढ़ाते समय युवती के नहर में गिर जाने की जानकारी मिली थी। युवती की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed