{"_id":"5d584f728ebc3e89791f10c4","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly3727160164","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में ट्रेन से कटे लोगों के घर पहुंचे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में ट्रेन से कटे लोगों के घर पहुंचे विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा। ट्रेन से कटकर बंडा के दो लोगों की इटावा में मौत होने के मामले में विधायक चेतराम ने शनिवार को मृतकों के घर पहुंच कर दुखी परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने मृतकों के परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा भी दिया है।
गौरतलब है कि बंडा के गांव चांदपुर पड़नी निवासी हरीराम और गांव उदयपुर खखरा निवासी रामखिलौना गांव के लोगों के साथ भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने इटावा गए थे। इटावा में रेलवे क्रांसिग पर दोनों ओर से ट्रेन आ जाने से हरीराम और रामखिलौना की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। श्ुाक्रवार को दोनों के शव घर पहुंचे थे। इसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। शनिवार को विधायक चेतराम ने मृतकों के घर पहुंचकर दुखी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर अनिल कटियार, प्रधान फतेहचंद वर्मा, राममूर्ति , लालाराम, सुरेंद्र, मंजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।