{"_id":"5d5702e98ebc3e8986627aac","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly372593917","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो जाने के मामले में मृतक के पौत्र ने बाइक चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई है।
गांव गौंटिया इकघरा निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके बाबा देवेंद्र नाथ 15 अगस्त को दिन में दो बजे पुवायां से अपने घर जा रहे थे। मोहम्मदी पुवायां रोड पर गांव इटौली के पूर्व तालाब के पास पीछे से आ रहे जनपद बरेली के थाना फरीदपुर के गांव शाहपुर बनियान निवासी श्यामाचरन ने अपनी बाइक को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उसके बाबा की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में उसके बाबा को गंभीर चोटें आईं। वह अपने बाबा को इलाज के लिए शाहजहांपुर ले गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में देवेंद्र नाथ की मृत्यु हो गई। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। देवेंद्र नाथ की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।