फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

हादसों में महिला समेत दो की मौत, नौ लोग घायल

Tue, 06 Aug 2019 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
accident
शाहजहांपुर/मिर्जापुर। कांट-जलालाबाद रोड पर रविवार रात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई,जबकि उसका साथी घायल हो गया। उधर, मिर्जापुर क्षेत्र में सोमवार शाम बाइक और मैजिक की भिड़ंत में बाइक सवार वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उनका नाती घायल हो गया। मैजिक पलट जाने से उसमें सवार महिला समेत सात लोग घायल हो गए। छह लोगों को मामूली चोटें आईं हैं, जबकि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव अभायन निवासी 28 वर्षीय राजेश पुत्र रामऔतार अपने पड़ोसी 38 वर्षीय राजीव कुमार के साथ रविवार रात आठ बजे बाइक से थाना जलालाबाद के गांव कोठा स्थित मौसा रामवीर के घर जा रहा था। जब बाइक जरावन गांव के पास पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। उधर से अभायन गांव निवासी होमगार्ड रामकुमार गुजरे तो उन्होंने दोनों घायलों को सड़क किनारे पड़े देखा। टार्च की रोशनी में दोनों की पहचान कर रामकुमार ने उनके घर वालों को सूचना दी और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां रात करीब 11:30 बजे राजेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि राजीव का इलाज चल रहा है। मृतक राजेश अपने परिवार का इकलौता बेटा था। राजेश की एक साल पहले बनारस की नमिता देवी पुत्री सुंदरलाल से शादी हुई थी। इस समय वह पांच माह से मायके में है। उधर, मिर्जापुर क्षेत्र में सोमवार शाम करीब पांच बजे पहाड़पुर गांव के पास बाइक और मैजिक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर के गांव कटका बहादुरपुर निवासी 65 वर्षीय फूलमती पत्नी फूल सिंह की मौत हो गई, जबकि उनका नाती थाना कमालगंज के गांव भोजपुर निवासी 28 वर्षीय राहुल पुत्र बंटी घायल हो गया। घटना के बाद अनियंत्रित होकर मैजिक पलट गई। इसमें सवार थाना अमृतपुर के गांव रोशन नगला निवासी 40 वर्षीय सितारा बेगम पत्नी बुद्धन खां घायल हो गईं जबकि छह लोगों को मामूली चोटें लगीं हैं।
विज्ञापन

जलालाबाद। सोमवार दोपहर बुधुआना से सवारियां भरकर आ रही टाटा मैजिक तेज रफ्तार के चलते गांव दिऊरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। सवारियों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस आठ घायल सवारियां लेकर सीएचसी पहुंची। सीएचसी चिकित्सक डॉ. ज्ञानेंद्र ने बताया कि नगर के मोहल्ला नौसारा निवासी शीला देवी (40) पत्नी रामेंद्र, गांव पीरु चांदपुर की राजबेटी (65) पत्नी फूल सिंह, इसी गांव के अहमद रफी (40) व बिरिया फत्तेपुर के निवासी छत्रपाल को गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं चार कोी प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed