{"_id":"5e948f688ebc3e774c036447","slug":"accident-corona-lockdown-shahjahanpur-news-bly4025818127","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में चली गईं चार जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह में चली गईं चार जानें
विज्ञापन
जलालाबाद में मृतक के शवों के पास खड़े शोकाकुल परिजन
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सास-बहू के बीच हुआ मामूली विवाद जानलेवा साबित हुआ और चार जिंदगियों को निगल गया। गुस्से में उठाया गया मां-बेटी का घर से जाने का निर्णय खतरनाक साबित हुआ। लॉकडाउन की वजह से वाहन भी नहीं चल रहे थे तो पांच लोग एक ही बाइक पर सवार होकर निकल पड़े और हादसा हो गया।
परिवार वालों के मुताबिक जयमाला बेटी और उसके बच्चों के साथ रात में रिश्तेदार गुड्डू के यहां गांव कोठीवाला बाग में रुकी थीं। रविवार सुबह पांच बजे जब पांचों लोग चलने को हुए तो गुड्डू उन्हें रोकता रहा, लेकिन वे नहीं माने। कहा कि छह बजे के बाद पुलिस चेकिंग शुरू हो जाएगी, इससे पहले ही घर पहुंचना है। रिश्तेदार गुड्डू के मुताबिक हादसा जिस स्थान पर हुआ वहां तक पहुंचने में बाइक से बमुश्किल 15-20 मिनट लगते हैं। इससे कयास लगाया जा रहा है कि हादसा साढ़े पांच बजे से पहले हुआ होगा। लॉकडाउन होने की वजह से सड़क सुनसान होने के कारण लोगों को इसकी जानकारी देर से हुई और इसी वजह से पुलिस करीब छह बजे मौके पर पहुंची। तब तक तीन लोग दम तोड़ चुके थे।
ट्रैक्टर ट्रॉली से हादसे का अंदेशा
लोगों के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से इस समय ग्रामीण क्षेत्र में सिर्फ ट्रैक्टर-ट्रॉली ही चल रहे हैं। संभव है कि कोई ट्रैक्टर अचानक सड़क पर आया हो और हादसा हो गया हो। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि बाइक किस वाहन से टकराई, इसका अभी पता नहीं लगा है। मौके से मृतक युवक का हेलमेट भी नहीं बरामद हुआ।