फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   AC Mechanic Swept Away in Sharda Canal; Boy Drowns in Ramganga River

Shahjahanpur News: शारदा नहर में बह गया एसी मैकेनिक, रामगंगा नदी में डूबा बालक

Sat, 25 Apr 2026 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
AC Mechanic Swept Away in Sharda Canal; Boy Drowns in Ramganga River
शारदा नहर में बहे निगोही के रा​शि का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
शाहजहांपुर। पुवायां में शारदा नहर में नहाने आया एसी मैकेनिक निगोही के मोहल्ला अब्दुल कलाम नगर निवासी 19 वर्षीय राशिद तेज बहाव में बह गया। शाम तक राशिद का पता नहीं चल सका। वहीं, परौर के हैदलपुर घाट पर पैंटून पुल के पास रामगंगा के किनारे शुक्रवार को दोपहर खेत पर फसल देखने गया गांव के भोगपाल कश्यप का 11 वर्षीय पुत्र अरुण संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसके कपड़े और चप्पलें नदी के किनारे पाए जाने से ग्रामीणों का अनुमान है कि वह नहाने को नदी में जाने पर उसमें बह गया।
विज्ञापन

पुवायां। राशिद शनिवार दोपहर अपने दोस्त मोहल्ले के ही रामजीत, तस्लीम और अतुल के साथ नहाने के लिए बाइक से गांव नवाबपुर गंगा में शारदा नहर पर आया था। चारों दोस्त ऊंचागांव झाल के पास नहा रहे थे। नहाने के बाद सभी नहर से नाहर निकल आए, लेकिन राशिद तेज गर्मी की बात कहते हुए फिर से नहाने लगा। झाल के कारण नहर के तेज बहाव में राशिद बहने लगा तो दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन वह नहर में बह गया।
विज्ञापन

इसके बाद साथियों ने राशिद के परिजनों को सूचना दी और रामजीत, अतुल मौके से चले गए। परिजनों के आने पर तस्लीम ही मौके पर मिला। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और तस्लीम से घटना की जानकारी लेकर कांटा डालकर राशिद की तलाश करने का प्रयास किया लेकिन कांटा पत्थरों में फंसने के कारण प्रयास सफल नहीं हो सका। राशिद का पता न चलने से मां ताहिरा बेगम, भाई कासिद, वासिद का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परौर। गांव के भोगपाल कश्यप के 11 वर्षीय पुत्र अरुण की तलाश में पीएसी की फ्लड यूनिट सहित दमकल यूनिट और गोताखोर शनिवार को दिन भर जुटे रहीं। बालक का कुछ पता नहींं चल सका।

भोग पाल ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे रामगंगा पर बने पैंटून पुल के पास खेत में बोई गई पालेज की फसल देखने जाने की बात कह कर घर से निकला था, लेकिन शाम पांच बजे तक घर नहीं लौटा। आसपास के घरों समेत मोहल्ला और पूरे गांव उसकी खोज की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
खेत के आसपास खोजबीन करने पर गांव के हीरालाल को रामगंगा के किनारे अरुण की चप्पलें और कपड़े पड़े दिखाई दिए। उसके कपड़े और चप्पलें देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ कि वह रामगंगा में नहाने के लिए उतरा होगा और उसी दौरान नदी में बह गया। शाम करीब सात बजे किशोर के परिजन साधु की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अंधेरा हो जाने से बालक की नदी में तलाश नहीं की जा सकी।
शनिवार को सुबह पुलिस की सूचना पर पीएसी की फ्लड यूनिट और दमकल यूनिट ने मौके पर जाकर मोटरबोट के सहारे नदी में बालक की तलाश शुरू की। पुलिस ने स्थानीय गोताखोर भी बुलाए, लेकिन दिन ढलने तक किशोर का कुछ पता नहीं चल सका। इस दौरान मौके पर राजस्व निरीक्षक सुखवीर सिंह समेत विभाग के अन्य कर्मचारी भी बने रहे। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात करीब आठ बजे किशोर के नदी में डूबने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि फ्लड यूनिट और दमकल विभाग के कर्मचारियों समेत कई गोताखोर किशोर की तलाश में जुटे हैं। किशोर का कुछ पता नहीं चलने पर उसके माता-पिता समेत भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शारदा नहर में बहे निगोही के राशि का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

शारदा नहर में बहे निगोही के राशि का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

शारदा नहर में बहे निगोही के राशि का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

शारदा नहर में बहे निगोही के राशि का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

शारदा नहर में बहे निगोही के राशि का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

शारदा नहर में बहे निगोही के राशि का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed