फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   AC bus service stopped after trial

वातानुकूलित बस सेवा से तिलहर क्षेत्र के लोग वंचित

Sat, 04 Jun 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
AC bus service stopped after trial
तिलहर रोडवेज पर पिछले महीने आई वातानुकूलित बस, दो दिन संचालन के बाद बस सेवा हुई ठप। फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। एक-दो दिन ट्रायल के बाद नगर निगम की बस सेवा तिलहर के लिए बंद कर दी गई है। अभी हाल ही में लखनऊ से आईं पांच वातानुकूलित बसों में तिलहर को एक भी बस न मिलने से लोगों में नाराजगी है। विधायक ने भी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ों लोग जिला मुख्यालय शाहजहांपुर आते-जाते हैं। शासन ने जनपद शाहजहांपुर के लिए 25 वातानुकूलित बसें देने का आश्वासन दिया है। प्रथम चरण में पांच बसें शाहजहांपुर पहले ही आ चुकी हैं। एक बस को पिछले महीने तिलहर-शाहजहांपुर के बीच ट्रायल के लिए चलाया था। एक-दो दिन चलने के बाद बस बंद कर दी गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा था कि पांच बसें शीघ्र आने वाली हैं। इसमें से तिलहर और पुवायां के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। पांच बसों के आने के बाद भी तिलहर को कोई बस नहीं मिली है। अधिकतर बसें केवल पुवायां के लिए चल रही हैं। इससे तिलहर तहसील के लोगों में मायूसी है। लोगों ने नगर आयुक्त से कम से कम दो बसों का संचालन तिलहर-शाहजहांपुर के बीच किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर तहसील मुख्यालय के लिए लखनऊ से आगे आने वाली बसों के प्राप्त होने के बाद उन्हें लगा दिया जाएगा। इस बीच यदि कुछ हो सका तो तिलहर से शाहजहांपुर संचालन का प्रयास किया जाएगा।

-संतोष शर्मा, नगर आयुक्त
तिलहर मुख्यालय से शाहजहांपुर के लिए वातानुकूलित बसों के संचालन के लिए मैं संबंधित अधिकारियों से बात करूंगी। अधिकारियों को चाहिए था कि कम से कम दो बसों को तिलहर-शाहजहांपुर के बीच चलवाएं।
- सलोना कुशवाहा, विधायक तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed