{"_id":"629a5dcb4e82143dab5cf898","slug":"ac-bus-service-stopped-after-trial-shahjahanpur-news-bly4870941151","type":"story","status":"publish","title_hn":"वातानुकूलित बस सेवा से तिलहर क्षेत्र के लोग वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वातानुकूलित बस सेवा से तिलहर क्षेत्र के लोग वंचित
विज्ञापन
तिलहर रोडवेज पर पिछले महीने आई वातानुकूलित बस, दो दिन संचालन के बाद बस सेवा हुई ठप। फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। एक-दो दिन ट्रायल के बाद नगर निगम की बस सेवा तिलहर के लिए बंद कर दी गई है। अभी हाल ही में लखनऊ से आईं पांच वातानुकूलित बसों में तिलहर को एक भी बस न मिलने से लोगों में नाराजगी है। विधायक ने भी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही है।
तहसील क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ों लोग जिला मुख्यालय शाहजहांपुर आते-जाते हैं। शासन ने जनपद शाहजहांपुर के लिए 25 वातानुकूलित बसें देने का आश्वासन दिया है। प्रथम चरण में पांच बसें शाहजहांपुर पहले ही आ चुकी हैं। एक बस को पिछले महीने तिलहर-शाहजहांपुर के बीच ट्रायल के लिए चलाया था। एक-दो दिन चलने के बाद बस बंद कर दी गई।
अधिकारियों ने कहा था कि पांच बसें शीघ्र आने वाली हैं। इसमें से तिलहर और पुवायां के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। पांच बसों के आने के बाद भी तिलहर को कोई बस नहीं मिली है। अधिकतर बसें केवल पुवायां के लिए चल रही हैं। इससे तिलहर तहसील के लोगों में मायूसी है। लोगों ने नगर आयुक्त से कम से कम दो बसों का संचालन तिलहर-शाहजहांपुर के बीच किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
तिलहर तहसील मुख्यालय के लिए लखनऊ से आगे आने वाली बसों के प्राप्त होने के बाद उन्हें लगा दिया जाएगा। इस बीच यदि कुछ हो सका तो तिलहर से शाहजहांपुर संचालन का प्रयास किया जाएगा।
-संतोष शर्मा, नगर आयुक्त
तिलहर मुख्यालय से शाहजहांपुर के लिए वातानुकूलित बसों के संचालन के लिए मैं संबंधित अधिकारियों से बात करूंगी। अधिकारियों को चाहिए था कि कम से कम दो बसों को तिलहर-शाहजहांपुर के बीच चलवाएं।
- सलोना कुशवाहा, विधायक तिलहर